Thursday, March 15, 2018

Bachcho Ki Nutkht Hindi Paheliyan


 

1.महेश  के पिता  के  5 लडको के नाम  बताओ | 
 १ गणेश
२ सुरेश
३ रमेश
४ अल्पेश
? ? ?
इसमे पांचवे  का  नाम  क्या होगा ?


2.डिब्बे पे डिब्बा ,
डिब्बा  का गाँव
चलती फिरती बस्ती ,
लोहे के पांव |



3.हरी -हरी मछली के
हरे -हरे अंडे ,
जल्दी से बुझिए
वरना पड़ेगे डंडे |


4.छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता ,
रोज दही की नदी मे नहाता |


5.देखो जादूगर का हाल ,
डाले हरा निकाले लाल |


6.जब मैं जाऊ किसी के घर ,
बिन देखे वह काँपे थर -थर


7.चढ़ चौकी पर बैठे रानी ,
सर पर आग बदन पर पानी
बार -बार सर काटे जाका
कोई नाम बतावे वाका |


8.हवालात मे बंद पड़ी हूँ |
फिर भी बाहर पाओगे |
बिना पैर के सैर करू मैं
बिन मेरे मर जाओगे |


9.काली है पर काग नही ,
लम्बी है पर नाग नही |
बल खाती पर ढोर नही ,
बांधते है पर डोर नही |


10.थल मे पकड़े पैर तुम्हारे ,
जल मे पकड़े हाथ |
मुर्दा होकर भी रहता है ,
जिन्दो के साथ








1.महेश











2.रेल












3.मटर की फली













4.दही बड़ा










5.पान












6.टेलीग्राम









7.दीया









8.हवा










9.चोटी













10.जूता







1 comment: