Friday, February 23, 2018

Top 15 Bachho Ki Paheliyan in 2018

1.बेल से वो पैदा  होवे , रंग  से वो भूरी हैं |
भाई लोगो पहेली बूझो  ,अधूरी नही वो पूरी हैं |


2.एक किले मे चालीस, सबका हैं मुहँ  काला |
पूंछ पकड़ कर रगड  लगाओ ,झट कर दे उजियाला |



3.एक नर मै देखी कार, बच्चा हर  जने हर वो नारी |
बच्चा होते माँ  को खाये, बच्चा मरे तो माँ की जय |



4.पड़ी रहे धड के बिना, गाड़ी मिटे सिर हिन् |
मग करे पग रहत हैं ,अक्षर केवल तीन |



5.वह हमको देती आराम
यह ऊँची तो ऊँचा नाम
बड़े -बड़े लोगो को देखा
इसके लिए होता संग्राम


6.जा  को जोड़ बने जापान
बड़े -बडो के मुहँ  की शान |


7.बूझो भैया एक पहेली
जब काटो तो नई नवेली |



8.हरा हूँ  पर पता नही,
नकलची हूँ पर बन्दर नही ,
बूझो तो मेरा नाम सही |



9.कद के छोटे  कर्म के हिन्
बिन -बजाने के शोकीन  ?


10.रोज शाम आती हूँ  मै
रोज सवेरे जाती  हूँ ,
नीद न मझको समझना
यधिप तुम्हे सुलाती हूँ |



11.दबे पावं घुस जाती
चीज चट कर जाती ,
जब पकड़े उसे दोड़कर ,
छु  मन्त्र हो जाती |


 12.गर्मी मे वह देखता
सर्दी मे घायब हो जाता |


13.कातिल ,पर दोषी नही
उजला उसका रंग ,
बतीस के दल मे रहे ,
सदा रहे एक संग  |


14.हरी -हरी पूंछ
सफेद घोडा
बताने मे समय
मैं लेता बहुत थोडा |


15.मै अलबेला कारीगर
काटू काली घास
राजा ,रंक और सिपाही
सिर झुकाते मेरे  पास |


Tuesday, February 20, 2018

Latest Hindi Paheliyan 2018 with Answer for childens

1.तीन रंग के सुंदर  पक्षी,
नील गगन मे भरे उडान,
यह है सब की आँखों का तारा ,
हम सब इसको करते सम्मान |


2.खुशबु  है पर फूल नही ,
जलती है पर ईर्ष्या  नही |


3.चुपके से मै  आती  हू ,
तुमको रोज सुलाती हू ,
आहट पाकर सूरज की ,
जल्दी से भाग जाती हू |


4.काला -काला गोल तवे सा ,
रोटी नही पकाऊ,
सुई के तन मे चुभते ही ,
गाना तुम्हे  सुनाऊ |

.
5.जाने कहाँ किधर से आता,
फिर न जाने क्यों छिपकर जाता |
असमान मे पेड़ दिखाई
सात  रंग से रखता नाता |


6.कट-कट गया हुआ हल ,
सब्जी खायेगे  उसे हम  कल |


7.ऐसा कोंन सा अनाज है
जिसकी टेढ़ी  नाक है |

8.  लाल गाय लकड़ी खाय ,
पानी पीये मर जाये |


9.ये  धनुष  है सब को भाता ,
मगर लड़ने के काम न आता |

10.जरा -सी बिटिया
गजभर की चुटिया |


11.बारह  घोड़े  30 गाडी ,
365 करे सवारी  |



12.एक हाथ का प्राणी अचल ,
हाथ हिलाओ निकले जल |


13.खाते है इसको सब ,
लेकिन स्वाद  न कोई बता सका |
लोग खिलाते भी है लेकिन ,
उसे न कोई चखा सका |


14.ब्राहा  का पिता ,चन्दा का साला .
कीचड़ मे खिला उसको पाला |


15.लकड़ी के घोड़े को
लोहे की लगाम ?


16.लाल हरे सब मोती से
पैदा होते खेती से
बड़े दूर से आते है
बड़े चाव से खाते है |


17.वह घर मे भी होता है,
शाला मे भी होता है,
रोज बलती घर मे माँ ,
टीचर जी ने सही कहा |


18.हरा घेरा पीला मकान ,
उसमे रहता काला इंसान ?


19.रात मे है ,पर दिन मे नही ,
चतुर मे है ,पर चालाक मे नही ,
स्वर मे है, वर व्यंजन मे नही |

20.एक गोड दो बाहिया
मोड़ ससुर के हैयाँ |

21.अंधे मुझको  नही जानते,
काना कुछ पहचाने ,
जिनको दिखाई कम देता ,
वे मेरे दीवाने |


22.है पानी का मेरा चोला ,
हूँ  सफेद आलू -सा गोला |
कही उलटयदि मझको पाओ,
लाओ -लाओ कहते जाओ |


23.एक पैर है काली धोती
जाड़े मे हूँ हरदम सोती
गर्मी मे हूँ  छाया देती
वर्षा  मे हूँ हरदम रोती |


24. जादू के डंडे को देखो ,
बिन तेल बिन बाती,
नाक दबाते तुरन्त रोशनी .
सभी और फैलाती |


25.दो अक्षर का मेरा नाम
सर को ढकना मेरा काम |


26.सिर पर कलगी पर मैं न चन्दा
गरजे बादल, नाचे बन्दा |


Wednesday, February 14, 2018

Hidi Paheliyan Bujjo To Jane Latest 2018 with answer
















1. वो  क्या  चीज  है  जिसे  हम  पिसते है ,
मेज  पर  रखते  है , पर  खाते  नही ?
बताओ क्या


2. बिन पंख  के उड़े  आकाश ,
लम्बी  पूछ  हमारे  हाथ !
बताओ क्या ?

3.सभी  खाली स्थान मे एक ही शब्द  भरो ;
एक गली मे -----बच्चे खेल रहे  थे !
उस गली मे से एक -----औरत  गुजरी !
उस औरत  ने हाथ मे -----पकड़ी थी !
----बच्चो ने उस ----औरत की ----गिरा दी !



4.१ शहद से  ज्यादा  मीठा ........ है!
२ सूरज से ज्यादा  गर्म .........है!
३ बादशाह  को ............. चाहिय !
४ फकीर के पास ..................है!
५ जो ....... खायेगा वह मर जायेगा !

  पांचो खाली स्थानों पर एक ही शब्द भरो !


5.मै मरु, मै  कटु,
तुम क्यों  रोते  हो ?

बताओ क्या ?


6.दो बेटे और  दो बाप सर्कस देखने गये  !
उनके पास केवल ३ टिकेट थी  ,
फिर भी सबने सर्कस देखी !

केसे ?


7.अगर एक किर्कट  मैच  मे १० गेंद पर लगातार
१० खिलाडी  आउट हो गये तो कोन से नंबर  का
खिलाडी नाबाद  रहेगा  ? 




8.जब ये जलते है ,तो रोते  है ,
सब इन्हे जलाकर खुश होते  है ,

बतायो  क्या ?



9.भिखारी  नही पर पैसे  मांगता हू ;
लडकी नही हू  पर पर्स इस्तमाल  करता हू ;
रेफरी भी नही पर सीटी बजाता हू ;
बताओ  कोंन  हू मै  ?



10.बताओ  वह कोंन सी सब्जी है
जिसमे ताला और चाबी दोनों आते है !
 बताओ  क्या ?




11.काला घोडा,  सफेद की सवारी ,
एक उतरा तो दुसरे की बारी ,
   बताओ  क्या ?       


12.आपके ही घर  आये तीन अक्षर का नाम बताये ;
शुरू के रो अति हो जाये ,अंतिम  दो से तिथि बन जाये !

  बताओ  क्या ?




13.मुर्गी  अंडा  देती  है
और गाये दूध देती है !
पर ऐसा कोन है  जो अंडा और दूध
दोनों देते है ?



14. नोच -नोच कर  खाता मास ;
जिव है यह दुनिया का ये  खास ;
दो अक्षर का छोटा नाम ;
लेकिन इसका मोटा काम ;
उड़ता रहता सुबह शाम ;

 बताओ  क्या ?

       
15. जितनी ज्यादा सेवा करता ;
उतना घटता  जाता  हू !
सभी रंग का नीला-पीला;
पानी के संग भाता हू  !

बताओ  क्या ?



16. प्रथम कटे तो दर हो जाऊ ;
अंत कटे तो बंद हो जाऊ;
केला मिले तो खाता जाऊ ;
बताओ कोन  हू मै  ?



17. यह कैसे मुमकिन हो सकता है
कि जेब मे कुछ तो फिर भी जेब खाली हो ?

बताओ  क्या ?


18. ऐसा कोंन सा कागज  है जो है तो आपका
लेकिन अगर उस पर आपके हस्ताक्षर हो
तो वो  अमाननीय हो जायेगा  !



19.लाल घोडा रुका रहे  ;
काला घोडा भागता जाये !
बताओ  क्या ?



20.लाल मुह की छोकरी
हरियर  फीता गथाये,
निकले कहू बाजार मे ,
त हाथो -हाथ बेचाए !
  बताओ  क्या ?


21. एक पुल (Bridge) है ,
उस पर से सिर्फ एक ही Taxi जा सकती है,उतनी ही जगह है |
अब दोनों और से  Taxi वाले आते है....और दोनों एक साथ
बिना रुके चले जाते है..
 बोलो  कैसे ?