Wednesday, May 15, 2013

Akbar Birbal ki Kahaniya With Paheli

Dosto Aj mai aap se Akbar Birbal Ki Kahaniya Wali Paheli puchne ja rha hu. Jiska Bare me aapne Bachpan me pada hoga.
Akbar Birbal Ki Paheli Kananiya
Akbar Birbal Ki Paheli

Hum Jante hai ki Birbal apne Dimag aur Hajirjawab ke karan Raja Akbar k darbar me parsid tha.  Ek din Raja Akbar ke Darbar me 1 Aadmi aaya. Usne Akbar se kaha Ki agar Birbal Uske 3 sawal k sahi jawab dega to vo Birbal ko sabse Budimaan maan lega. Vo tin Sawal ye the.

1-  Aaksh me Kitne tare hai? 
2- Dharti ka Kendr kha hai?
3- Pure Sansar me kitne Purush aur istri hai.


 हिंदी  

एक दिन दरबार में अकबर ने बीरबल की हाज़िरजवाबी की बहुत प्रशंसा की. यह सब सुनकर उस मंत्री को बहुत गुस्सा आया. उसने महाराज से कहा कि यदि बीरबल मेरे तीन सवालों का उत्तर सही-सही दे देता है तो मैं उसकी बुद्धिमता को स्वीकार कर लुंगा और यदि नहीं तो इससे यह सिद्ध होता है की वह महाराज का चापलूस है. अकबर को मालूम था कि बीरबल उसके सवालों का जवाब जरूर दे देगा इसलिये उन्होंने उस मंत्री की बात स्वीकार कर ली.

1.आकाश में कितने तारे हैं.
2. धरती का केन्द्र कहाँ है.
3. सारे संसार में कितने स्त्री और कितने पुरूष हैं.

To Btao Birbal Ne Is Muskil Sawal ka kya Answer Diye Hoga?

Answer:-

पहला सवाल   - बीरबल ने एक भेड मँगवायी. और कहा जितने बाल इस भेड के शरीर पर हैं आकाश में उतने ही तारे हैं. मेरे दोस्त, गिनकर तस्सली कर लो, बीरबल ने मंत्री की तरफ मुस्कुराते हुए कहा.

दूसरा सवाल  – बीरबल ने ज़मीन पर कुछ लकीरें खिंची और कुछ हिसाब लगाया. फिर एक लोहे की छड मँगवायी गयी और उसे एक जगह गाड दिया और बीरबल ने महाराज से कहा, “महाराज बिल्कुल इसी जगह धरती का केन्द्र है, चाहे तो आप स्व्यं जाँच लें”. महाराज बोले ठीक है अब तीसरे सवाल के बारे में कहो.

तीसरा सवाल   अब महाराज तीसरे सवाल का जवाब बडा मुश्किल है. क्योंकि इस दुनीया में कुछ लोग ऐसे हैं जो ना तो स्त्री की श्रेणी में आते हैं और ना ही पुरूषों की श्रेणी. उनमें से कुछ लोग तो हमारे दरबार में भी उपस्थित हैं जैसे कि ये मंत्री जी. महाराज यदि आप इनको मौत के घाट उतरवा दें तो मैं स्त्री-पुरूष की सही सही संख्या बता सकता हूँ. अब मंत्री जी सवालों का जवाब छोडकर थर-थर काँपने लगे और महाराज से बोले,”महाराज बस-बस मुझे मेरे सवालों का जवाब मिल गया. मैं बीरबल की बुद्धिमानी को मान गया हूँ”.


1 comment:

  1. Akash me anginat tare hai
    dharti ka kendra dharti ke bich me hai
    444568843purush aur 58189066 striya hai.

    ReplyDelete